वो वॉट्सऐप पर लेता है सुपारी, जेल से ही कराता है मर्डर और फेसबुक पर करता है कबूलनामा। ये तेवर है देश के एक ऐसे गैंगस्टर की। जो ख़ुद को भगत सिंह का भक्त बताता है। वो जेल की दीवारों पर भी भगत सिंह की पोस्टर लगाता है और तो और जब कभी पुलिस कस्टडी में आता-जाता है तो मूंछ पर ताव देता है।। गूगल पर इसका नाम डालो तो एक नहीं 150 से ज्यादा फेसबुक अकाउंट मिल जाएंगे। सैकड़ों वीडियो और फोटो मिल जाएंगे। हजारों युवा फॉलोवर मिल जाएंगे। ना सिर्फ फॉलोवर बल्कि उसके एक मैसेज पर किसी का क़त्ल करने के लिए भी तैयार मिलेंगे। ये कहानी है कि देश के सबसे स्मार्ट गैंगस्टर में से एक की। जिसका नाम है लॉरेंस बिश्नोई।