Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
janjgir-champa-roadside-youth-dead-body-accident-or-murder-police-investigation
{"_id":"6a97e53f2b3552e7ac05f037","slug":"janjgir-champa-roadside-youth-dead-body-accident-or-murder-police-investigation-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4677298-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर-चांपा: सड़क किनारे पाइप के पास मिला 23 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर-चांपा: सड़क किनारे पाइप के पास मिला 23 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम तेंदुभाटा में सड़क किनारे एक 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव पाइप के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सोनू साहू (23), निवासी तेंदुभाटा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेंडन यॉर्क के मुताबिक, सड़क किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी तरह के स्पष्ट चोट के निशान नजर नहीं आए हैं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन भी मिला है। अब पुलिस मोबाइल की जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि मौत से पहले सोनू की किस-किस व्यक्ति से बातचीत हुई थी और वह आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में था। इससे युवक की मौत से जुड़े घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में मदद मिल सकती है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। युवक की मौत सड़क हादसे में हुई, किसी आपराधिक घटना का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।