उत्तरकाशी। भारत-चीन सीमा से भारी मशीन लेकर आ रहा ट्राला पलटने से सुक्की के पास अवरुद्ध हुआ गंगोत्री राजमार्ग पर 26 घंटे बाद यातायात बहाल हो गया है। इस दौरान यहां फंसे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क निर्माण साइट से भारी मशीन को लेकर लौट रहा ट्राला सुक्की गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया था। बीआरओ ने अपनी जेसीबी आदि मशीनें लगाकर इसे हटाने का प्रयास किया, तब जाकर 26 घंटे बाद शुक्रवार शाम छह बजे यहां यातायात बहाल हो पाया। इस दौरान गंगोत्री जाने तथा वहां से लौट रहे यात्री वाहन वहीं फंसे रहे। सड़क खुलने पर तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली।