पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
रुद्रपुर। आजकल सोशल मीडिया फेसबुक सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ ही त्वरित टिप्पणी में अहम भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी जब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल महाराज भाजपा में शामिल हुए तो यहां के लोगों ने फेसबुक पर उनके बारे में बेबाक टिप्पणी की।
जब भाजपा के तीन पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी, निशंक और कोश्यारी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हों। तब क्या सतपाल महाराज उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने की चाहत में भाजपा में शामिल हुए हैं।
विजय आहूजा, रुद्रपुर
सतपाल महाराज के कांग्रेस छोड़ने से स्पष्ट हो गया। मुख्यमंत्री बदलने के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। अभी कई सिद्धांतवादी कांग्रेसी नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होने का मन बना चुके हैं।
आशीष छाबड़ा, रुद्रपुर
सतपाल महाराज का बीजेपी में स्वागत है। अभी कई और कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल होंगे।
अमित नारंग, बीजेपी नेता, कुंदन नगर नंबर पांच, बरीराई
कूद-फांद अच्छी राजनीति के संकेत नहीं हैं। सभी को मिल कर केवल जनता के विकास के बारे में सोचना चाहिए।
विनीत जैन, रुद्रपुर
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री और उनकी सरकार ऐसे बदल रही है, जैसे अन्य प्रदेशों में डीएम व एसएसपी बदले जाते हैं। अब सतपाल महाराज के जाने से मुख्यमंत्री पर भी अनिश्चतता के बादल मंडरा रहे हैं।
नितिन गोयल, गल्ला मंडी, रुद्रपुर