पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
काशीपुर। मुख्यमंत्री की काशीपुर को नगर निगम बनाने की घोषणा से नगरवासियों में उल्लास है। उनका कहना है कि इससे नगर क्षेत्र का विकास तो होगा ही साथ ही नगरवासियों का कद भी बढ़ जाएगा। प्रस्तावित नगर निगम में 21 गांव और जोड़े जाएंगे। वहीं कर्मचारियों की संख्या भी तीन गुना तक बढ़ने की संभावना है।
शासन की ओर से काशीपुर को नगर निगम बनाने के लिए तकरीबन तीन माह पूर्व प्रस्ताव मांगा गया था। नगर निगम के लिए 1 लाख 25 हजार की जनसंख्या का मानक है। इसके लिए 21 गांव शामिल करने का प्रस्ताव किया गया। प्रस्तावित नगर निगम की सीमा उत्तर में रामनगर मार्ग पर एसआरएफ फैक्ट्री के निकट पुलिया, दक्षिण में ग्राम फसियापुरा, रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बहला नदी का पुल तथा पश्चिम में कुंडा चौराहा प्रस्तावित किया गया है। गजट होने के बाद प्रस्तावित नए गांवों की ग्राम सभाओं से आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण होने पर ही अंतिम सीमा निश्चित की जाएगी। चूंकि जनगणना 2001 के अनुसार नगर पालिका की जनसंख्या 92 हजार 978 थी और जनगणना 2011 के अनुसार 1 लाख 21 हजार 616 हो गई। लेकिन भारत सरकार ने अभी तक जनगणना 2011 का गजट जारी नहीं किया है। इसलिए जनगणना 2001 के अनुसार ही निगम की सीमा में गांव शामिल किए जाएंगे।
नगर का स्तर बढ़ जाएगा: ईओ आर्या
काशीपुर। ईओ नगर पालिका भजन लाल आर्या ने बताया कि नगर पालिका से नगर निगम बनने पर नगरवासियों के स्तर में बढ़ोत्तरी हो जाती है। साथ ही सीमा विस्तार होने से राजकीय सहायता में गुणोत्तर बढ़ोत्तरी हो जाती है। सीमा विस्तार से कर्मचारियों की संख्या में उसी अनुपात से वृद्धि होगी। पार्षदों की संख्या भी जनसंख्या विस्तार के अनुसार 45 से बढ़कर 60 तक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन में खास अंतर नहीं पढ़ेगा लेकिन कर्मचारियों का भी स्तर बढ़ जाएगा।
नगर निगम बनाने का शासनादेश जारी हो गया है: सांसद बाबा
काशीपुर। सांसद केसी सिंह बाबा ने काशीपुर को नगर निगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर बताया कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने उन्हें दूरभाष पर जानकारी देकर कहा कि काशीपुर तथा रुद्रपुर को नगर निगम बनाने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने काशीपुर तथा रुद्रपुर की जनता को गणतंत्र दिवस पर यह सबसे बड़ा तोहफा दिया है।
राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
काशीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री सीमा चौहान, नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद्र गुप्ता, महामंत्री गुरविंदर सिंह चंडौक तथा मोहन बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अशोक सक्सेना, पीसीसी सदस्या मुक्ता सिंह, जितेंद्र सरस्वती, संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, मुकेश मेहरोत्रा, प्रदेश मंत्री लेखराज गौतम ने नगर निगम बनने का स्वागत किया।
रुड़की जैसी घोषणा न हो
काशीपुर। बसपा संयोजक हसीन खान ने काशीपुर को नगर निगम बनाने की घोषणा का स्वागत कर कहा कि मुख्यमंत्री ने काफी समय पहले रुड़की को निगम बनाने की घोषणा की थी जो आज तक नहीं बना। काशीपुर के साथ भी ऐसा न हो घोषणा तुरंत अमल में लाई जाए।
नगर निगम बनाने की कार्यवाही शीघ्र आरंभ हो: अग्रवाल
काशीपुर। भाजपा के पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल ने काशीपुर को नगर निगम बनाने की घोषणा का स्वागत कर कहा कि अगर सरकार ईमानदारी से काम कर रही है तो पालिका बोर्ड को तत्काल भंग कर नगर निगम बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाए। ताकि समय पर चुनाव कराये जा सके।