गदरपुर। कच्चे मकानों की छत और दीवार ढहने से गृह स्वामी घायल हो गया। जबकि पड़ोसी की दीवार ढहने से मकान में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। तहसील मुख्यालय से पहुंचे पटवारी ने मौका मुआयना किया।
शनिवार देर रात्रि करीब दो बजे निकटवर्ती ग्राम नंदपुर कालोनी निवासी गोपाल राम के कच्चे मकान की छत, दीवार ढह जाने से एक बड़ा हादसा घटित होने से टल गया। परिजनों के साथ सो रहे गोपाल ने आनन-फ ानन में पत्नी और बच्चों को बाहर निकाला। इस बीच गोपाल मलबे से दब गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। कुछ देर बाद पड़ोसी चंदन सिंह के कच्चे घर की दीवार ढह गई। लेकिन किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल इख्तेखार अहमद ने क्षति का आंकलन किया।