रुद्रपुर। जिला विकास अधिकारी(डीडीओ) आरसी तिवारी ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी मेहनत और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करें। ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रचार और अधिकाधिक लोगों को लाभांवित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जिला स्तरीय जो भी समस्याएं हैं उनका जल्द निस्तारण किया जाएगा। डीडीओ तिवारी ब्लाक सभागार में ग्राम विकास अधिकारियोें के द्विवार्षिक अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कर्मचारियों ने कई समस्याओं को भी अधिवेशन में उठाया। विनोद कुमार ने स्थानांतरण न होने पर रोष जताया। प्रेम सिंह डसीला ने एसीपी और वेतन विसंगति की मांग रखी। हरिकेश ने विकास खंड स्तर पर कार्यकारिणी बनाने की बात रखी। मो. असलम ने कर्मचारियों की उपस्थिति कम रहने पर रोष जताया। इस मौके पर बीडीओ विवेक कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार, केएस सामंत,, संजय गांधी, हेम कांडपाल, प्रेम सिंह डसीला, प्यारे लाल वर्मा, काशीनाथ, गिरीश आर्या, एसपी मल्ल, धर्मराज गंगवार, रामजीतराम, महेश गंगवार, सुरेश पाठक, मुदस्सिर अहमद, विनोद कुमार, मनोज कुमार, देशराज, सुंदर सिंह बसेड़ा, जगतराम आर्य, अजय कुमार, राजेश कुमार, राजाराम, महेंद्र सिंह, प्रेमशंकर गंगवार, ददूर सिंह राणा, त्रिभुवन वर्मा, एमसी जोशी आदि मौजूद थे।
रामकरण बने अध्यक्ष
रुद्रपुर। अधिवेशन के दौरान ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रामकरण मौर्य को अध्यक्ष, रामजीत राम को उपाध्यक्ष, लीलाधर जोशी को महामंत्री, मो. असलम को कोषाध्यक्ष और हेम जोशी को प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है।