{"_id":"32739","slug":"Udham-singh-nagar-32739-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी परिषद अध्यक्ष का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी परिषद अध्यक्ष का पुतला फूंका
Udham singh nagar
Updated Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
रुद्रपुर। उक्रांद का मंडी परिषद गेट पर चल रहा क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंडी परिषद अध्यक्ष का पुतला फूंका। साथ ही विवादित अभियंताओं की नियुक्ति निरस्त न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
मंडी परिषद गेट के समक्ष उक्रांद कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब कि जब तक यूपी मूल के पांच अभियंताओं को नहीं हटाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बाद में कार्यकर्ताओं ने मंडी परिषद अध्यक्ष के पुतले की शव यात्रा निकालकर दहन की। इस मौके पर उक्रांद युवा के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उनियाल, केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह डोगरा, उक्रांद जिलाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, लखवीर सिंह, माखन लाल, माधवानंद जोशी, महेश चंद्र पंत, हंस पांडे, लखवीर सिंह सरा, पारस सोनी आदि मौजूद थे।