गदरपुर। ओवरलोड के चलते महज 12 घंटे में दो विद्युत ट्रांसफ ार्मर फुंक जाने से आवास विकास क्षेत्र के उपभोक्ता तीन दिन से विद्युत, पेयजल को तरस गये। बीते बृहस्पतिवार की सुबह रेडरोज पब्लिक स्कूल, आवास विकास अपर पार्ट, पपनेजा कालोनी क्षेत्र का 250 किलोवाट का विद्युत ट्रांसफ ार्मर भीषण गर्मी, ओवरलोड के चलते फु ंक गया। सांय नया विद्युत ट्रांसफ ार्मर लाकर व्यवस्था को सुचारु किया गया। लेकिन महज 12 घंटे में वह भी जवाब दे गया। सभासद राकेश भुड्डी, जेई दिनेश शर्मा के प्रयासों से शनिवार सायं 250-250 किलोवाट के दो अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफ ार्मरों की व्यवस्था की गयी। समाचार लिखे जाने बिजली सुचारु नहीं हो पाई थी।