रुद्रपुर/खटीमा। तराई में शुक्रवार को भी गर्मी का सितम जारी रहा। मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की थी लेकिन शाम के समय आसमान में सिर्फ हल्के बादल छाये रहे। तापमान करीब दो डिग्री लुढ़ककर 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।
रुद्रपुर में सुबह करीब 10 बजे से दोपहर तक भीषण गर्मी रही। धूप से बचने के लिए लोग मुंह को कपड़े से बांधकर और छाता के साथ गुजरते हुए नजर आए। शाम करीब चार बजे के बाद आसमान पर बादल छाने शुरू होने शुरू हुए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बूंदाबांदी की उम्मीद थी लेकिन बादल बरसे नहीं।
अलबत्ता अधिकतम तापमान में बृहस्पतिवार के मुकाबले करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट जरूरी आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 26 मई को भी बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है।
इधर, खटीमा में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल रहा। सुबह से ही तेज धूप और उमस रही। अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जीआईसी मौसम केंद्र के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि शनिवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं।