ऊखीमठ। सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रिया बर्त्वाल व सेनापति पद पर तन्मय राणा का चयन किया गया।
विद्यालय के शिशु भारती प्रमुख सुरेंद्र सिंह घरिया की देखरेख में संपन्न हुए, जिसमें सेनापति व अध्यक्ष के अलावा शिक्षा को मंत्री, वंदना विभाग के लिए मानसी कपरुवाण, अनुशासन प्रमुख सोनू राणा तथा सांस्कृतिक प्रमुख के लिए अंबिका नेगी को चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि शिशु भारती पद्धति से बच्चे पद विशेष प्रबंधन के बारे जानकारी हासिल करते है। साथ ही उन्हें विभिन्न जानकारियों से भी रूबरू किया जाता है। इसके पश्चात पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।