पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
धारचूला। शनिवार की शाम को काली नदी में बहकर बीच टापू में फंसे एक नेपाली युवक को पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीन घंटे की मशक्तत के बाद सुरक्षित निकाल लिया।
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम देखकर देहात पाठक जिला जुमला (नेपाल) निवासी सूरज कुमार (29) पुत्र रोशन कुमार शाम को छह बजे मोती बाजार से सटे नदी किनारे शौच के लिए गया था। अचानक पैर फिसल कर नदी में बह गया। 100 मीटर दूर तक बहने के बाद डूमपानी नामक स्थान पर टापू में फंस गया और जोरजोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर शाम को सात बजे भाजपा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र बुदियाल ने थाने में सूचना दी। थाना प्रभारी अशोक राठौर, सिपाही जितेंद्र कुमार के साथ स्थानीय लोग नदी में उतरे और रात 10 बजे युवक को बाहर निकाला जा सका। उक्त युवक भारत नेपाल दोनों जगह कंबल बेचता है। खूंतिला (भारत) में अस्थाई तौर पर रहता है।