बेरीनाग। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपत्र हो गया है। 6 सत्रों में चले अभ्यास वर्ग में जिले के 80 छात्रों ने प्रतिभाग किया। समापन सत्र से पूर्व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नगर में शोभा यात्रा भी निकाली।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए एबीवीपी के कुमाऊं संयोजक राकेश तिवारी ने कहा कि अनुशासन ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पहचान है। उन्होंने कहा कि युवाओं के योगदान से ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है। कहा कि पिथौरागढ़ जनपद में एबीवीपी के 6000 सदस्य बनाए जाएंगे। इस मौके पर 25 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सभा को प्रदेश सह मंत्री बसंत जोशी, सचिन बोरा, मोहित पाठक, प्रदीप जोशी, मनोज कन्याल, जीवन ठाकुर, उपेंद्र राठौर, शंकर सामंत, रंजीत राठौर आदि ने संबोधित किया। अंत में पिथौरागढ़ जनपद में एबीवीपी के तहसील संयोजकों की घोषणा की गई। जिसमें इंद्र धानिक बेरीनाग, प्रेम सिंह धामी धारचूला, हरीश जोशी डीडीहाट, चंद्रशेखर ओली पिथौरागढ़ के तहसील संयोजक चुने गए। इसके अलावा मनीष पंत को बेरीनाग का नगर प्रमुख और शंकर डसीला को नगर मंत्री चुना गया।