धारचूला (पिथौरागढ़)। 11वीं वाहिनी एसएसबी की गोठी सीमा चौकी में भारत और नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों की बैठक में सीमा पर आपसी समन्वय के साथ चौकसी करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में आपसी तालमेल और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर सहमति जताई गई। सीमा पर अवैध कार्यों पर लगाम लगाने की बात कही गई। कहा गया कि मानव तस्करी विकट समस्या के रूप में सामने आ रही है। इस पर कड़ाई से रोक लगाई जाएगी। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
अवैध गतिविधियों से होने वाले नुकसान की जानकारी लोगों को शिविर लगाकर दी जाएगी। बैठक में 11वीं वाहिनी एसएसबी के उप कमांडेंट अशोक कुमार, पुलिस के उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह, एसएसबी के उप निरीक्षक अमित कुमार, नेपाल पुलिस के डीएसपी भीम बहादुर चंद, एनएन डिगाना, निरीक्षक हिम्मत बहादुर बोहरा मौजूद थे।