रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग के पाटकोट मार्ग पर वनराज को देख पर्यटक रोमांचित हुए। वन विभाग की ओर से पर्यटकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
बृहस्पतिवार सुबह सीतावनी जंगल में सफारी के लिए जा रहे पर्यटकों को भंडारपानी के पास सड़क पार करते हुए बाघ के दर्शन हुए। इस पर पर्यटकों ने बाघ के फोटो लिए और वीडियो बनाई। सीतावनी में जाने वाले पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ रही है। जंगल सफारी के लिए गए पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने भी बाघ का वीडियो बनाया। दूसरी ओर कॉर्बेट के झिरना रेंज में शुक्रवार सुबह पर्यटकों को भालू दिखाई दिया।