{"_id":"606f63f28ebc3edc076e197a","slug":"salt-election-between-manpower-and-money-power-pritam-ramnagar-news-hld421026115","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u091c\u0928\u092c\u0932 \u0914\u0930 \u0927\u0928\u092c\u0932 \u0915\u0947 \u092c\u0940\u091a \u0939\u0948 \u0938\u0932\u094d\u091f \u091a\u0941\u0928\u093e\u0935 : \u092a\u094d\u0930\u0940\u0924\u092e","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
जनबल और धनबल के बीच है सल्ट चुनाव : प्रीतम
रामनगर में ढिकुली में हुई प्रेस वार्ता में बोलते प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह।
- फोटो : RAMNAGAR
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
रामनगर (नैनीताल)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सल्ट का उपचुनाव जनबल और धनबल के बीच है लेकिन इसमें जीत जन बल की ही होगी।
बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कहा था कि डबल इंजन की सरकार आई तो प्रदेश और केंद्र का विकास होगा। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने अपने वादे के अनुरूप न किसानों का ऋण माफ किया न ही महंगाई कम की। आज किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं जबकि गैस, पेट्रोल, राशन दिन प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गैरसैंण राजधानी तो घोषित कर दी लेकिन वहां से कुछ भी संचालन नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार केवल सीएम बदलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव की आधारशिला सल्ट के उपचुनाव से रखी जाएगी। पत्रकार वार्ता में विजय सारस्वत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस किशोर उपाध्याय, सुमित हृदयेश, डॉ. निशांत पपनै, अतुल अग्रवाल, विनय पडलिया, देशबंधु रावत आदि मौजूद थे।