नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन में सर्वसम्मति से निगम के वरिष्ठ कर्मचारी नेता दिनेश गुरुरानी को लगातार 27वीं बार महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। गुमान सिंह कुमटिया को महामंत्री बनाया गया है।
चुनाव में दिनेश सांगुड़ी संयोजक, कंचन चंदोला, रमेश कपकोटी व गणेश चनियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिमन सिंह कफलिया, पीतांबर दुम्का, गौतम कुमार, मंजुल सनवाल, रमेश पंत, अमर साह उपाध्यक्ष, तारा दत्त भट्ट कोषाध्यक्ष, कैलाश आर्या, महेश चंद्र सचिव, त्रिभुवन पुनेठा प्रचार मंत्री, दीपक पांडे व धर्मानंद जोशी को मीडिया सलाहकार बनाया गया है। अधिवेशन में कुमाऊ मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए निगम कर्मियों ने हिस्सा लिया।
‘एक पौधा धरती मां के नाम’ के तहत पौधरोपण कर सूखाताल स्थित पर्यटक आवास गृह में अधिवेशन का शुभारंभ किया गया। महासंघ की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वह अपने स्तर से समस्याओं को हल कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस दौरान वक्ताओं ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके प्रभावी समाधान की मांग की। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने वर्षों से निगम में कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने, निगम को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की मांग की। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि महासंघ कर्मचारियों की समस्याओं को हल कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगा।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए महामंत्री गुमान सिंह कमुटिया व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला ने कहा कि नियमितीकरण के संघर्ष में उन कर्मचारियों को भी आगे आना होगा जो वर्षों से दैनिक वेतन या संविदा पर काम कर रहे हैं। तय किया गया कि शीघ्र ही कर्मचारियों की समस्याओं को हल कराने के लिए प्रबंधन से वार्ता का समय लिया जाएगा और उसके बाद आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।