पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
हल्द्वानी। भाजपा चुनावी रण में प्रचार-प्रसार का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है। छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस को पहली बार बूथ स्तर पर ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। संकल्प दिवस 12 घंटे तक चलेगा और इसमें मोदी टी से लेकर महिलाएं हाथों में ‘कमल के फूल की’ मेहंदी सजाएंगी। हर बूथ पर मतदाताओं को संगठन से जोड़ने के लिए वोटर लिस्ट का सत्यापन भी होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने रविवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में नैनीताल संसदीय क्षेत्र के पालकों, संयोजकों और सह संयोजकों की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की लहर है। मोदी के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस और दूसरे दलों के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। रावत ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि देवभूमि को कलंकित कर दिया है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुकी है और भाजपा के पक्ष में वोट करने का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड की पांचों सीट भाजपा के खाते में आ रही हैं। जीत के लिए वोटों का मार्जन बढ़ाने को ही हर संसदीय सीट पर बैठकें हो रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी किसी भी बूथ पालक से सीधे फोन कर बात कर सकते हैं।