पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने कहा, हालात बताएंगे कि कौन चुनाव लड़ेगा। टिकट योग्यता के आधार पर देने की वकालत करते हुए वंशवाद का पुरजोर विरोध किया। श्री तिवारी सर्किट हाउस में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लोगों से मिलने का वादा किया था। इसी क्रम में दौरे पर आया हूं। लोगों की राय के बाद ही चुनाव लड़ने का निर्णय होगा। सतपाल महाराज के कांग्रेस छोड़ने पर बोले कि कांग्रेस का इतिहास लिखा जा चुका है। कांग्रेस का इतिहास बहुत वृहद है, इसे रोका नहीं जा सकता। मतभेदों के चलते ही पूर्व में तिवारी कांग्रेस भी बनी थी। उन्होंने देश में मोदी लहर पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तो बहुत सी लहरों का आना बाकी है।
एचएमटी फैक्ट्री का किया निरीक्षण
हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी एचएमटी फैक्ट्री पहुंचे। केंद्रीय मंत्री रहते हुए श्री तिवारी ने एचएमटी फैक्ट्री की स्थापना की थी। उन्होंने फैक्ट्री की बदहाली पर दुख जताया। वहां उत्पादन के बारे में पूछा। इस बीच कर्मियों ने आर्डिनेंस फैक्ट्री में मर्ज कराने की मांग की। इस पर श्री तिवारी ने डिफेंस सेक्रेटरी से तत्काल बात की। डिफेंस सेक्रेटरी ने कहा कि इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। श्री तिवारी ने कर्मियों को उनकी मांगें पूरी करने का भी आश्वासन दिया।