पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
हल्द्वानी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हल्द्वानी पुलिस बेहद संजीदा हो गई है। अब महिलाओं को मोबाइल पर मैसेज से सेफ्टी अलर्ट पुलिस की ओर से भेजे जाएंगे। इसी सप्ताह में ये मैसेज सर्विस शुरू कर दी जाएगी। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि हल्द्वानी की लगभग सभी महिलाएं, स्कूली छात्राओं और कामकाजी लड़कियों के मोबाइल नंबर पुलिस एकत्र कर रही है, जिसके बाद उनके मोबाइल पर विभाग की ओर से सुरक्षा टिप्स भेजे जाएंगे। समय-समय पर उन्हें महिला कानूनों की भी जानकारी मैसेज से दी जाएगी।
क्या-क्या होंगे टिप्स
-अकेले जा रही हैं तो क्या करें
-होटल या शोरूम में कपड़े बदलते वक्त क्या सावधानी रखें
-कोई छेड़छाड़ करता हो तो क्या करें
-ब्वॉय फ्रेंड के कैसे व्यवहार पर सचेत रहें
-कहीं मुसीबत में फंस जाएं तो क्या करें
-स्कूल और आफिस में क्या सावधानी रखें
- किसी लड़के के साथ घूमने जा रही हैं तो क्या ध्यान रखें
स्कूलों में तैनात होंगी स्पेशल महिला पुलिस आफीसर
सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि सभी महिला कॉलेजों, कोएड स्कूलों और निजी संस्थानों की दो-दो छात्राओं को स्पेशल पुलिस आफीसर बनाया जाएगा, जो कि वहां की शिकायतें सुनकर पुलिस तक पहुंचाएंगी।
15 स्कूलों में सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम
सीओ के अनुसार एसएसपी विम्मी सचदेवा के निर्देश पर जनपद के 15 स्कूलों में जल्द ही सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम चलाया जाएगा। दो माह तक चलने वाले इस प्रोग्राम में वहां की छात्राओं को मुफ्त कराटे, जूडो, कुंफू सहित आत्मरक्षा की तकनीक सिखाई जाएगी। इसके अलावा तिकोनिया में एक सप्ताह का सेल्फ डिफेंस कैंप आम महिलाओं के लिए लगाया जाएगा।