पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
भीमताल। सुदूरवर्ती ओखलकांडा ब्लाक के गौनियारों गांव में शनिवार को घास काटने गई महिला की पेड़ से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से उसके घर पर कोहराम मचा हुआ है।
गौनियारो गांव निवासी दिगरी देवी (40) पत्नी वीरेंद्र सिंह गौनियां शुक्रवार की सुबह आसपास की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई हुई थी। बताया जाता है कि घास काटते वक्त महिला असंतुलित होकर पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख पुकार सुन अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची। उन्होंने हादसे की खबर गांव में अन्य लोगों को दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते दिगरी देवी की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के बीडीसी सदस्य राम सिंह कैड़ा समेत गांव के अन्य लोगों ने दिगरी देवी के परिजनों को को ढाढस बंधाया। मृतका के पति गांव में ही ठेकेदारी का काम करते हैं। उनके तीन पुत्र हैं।