{"_id":"31828","slug":"Nainital-31828-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 सेवा को बंद करने की साजिश : खंडूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 सेवा को बंद करने की साजिश : खंडूरी
Nainital
Updated Sat, 19 May 2012 12:00 PM IST
हल्द्वानी/भीमताल। पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार दुर्भावना से प्रेरित होकर काम कर रही है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के जनहितकारी फैसलों को रद्द किया जा रहा है। आपातकालीन 108 सेवा को भी बंद करने की साजिश की जा रही है। शुक्रवार को जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम खंडूरी हल्द्वानी और भीमताल में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार को दो माह का वक्त हो चुका है, लेकिन अभी तक सरकारी कामकाज पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सका है। सरकार गठन के साथ ही शुरू हुआ कांग्रेस का आंतरिक कलह थमने को नहीं है। जिस सरकार के मंत्री और विधायक ही अपने मुखिया को चुनौती दे रहे हों, वह सरकार कैसे राज्य को तरक्की की राह पर ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से बौखलाई कांग्रेस सरकार भाजपा के कार्यकाल में हुए जनहितकारी फैसलों को रद्द करने पर आमादा है। तबादला नीति बदलकर यह सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। राज्य में हजारों लोगों की जान बचा चुकी आपातकालीन 108 सेवा आज दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बन चुकी है। लेकिन कांग्रेस सरकार को यह सेवा भी रास नहीं आ रही है। सस्ता राशन योजना के साथ ही इस सेवा को बंद करने की साजिश हो रही है।
उपचुनाव के बावत पूछे गए सवाल पर खंडूरी बोले कि उपचुनाव में प्रत्याशी का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। अभी इस बारे में कही कोई विचार नहीं हो रहा है। इस दौरान हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व मंत्री बची सिंह रावत, विधायक दान सिंह भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी, जिलाध्यक्ष दीपक मेहरा एवं भीमताल में दिनेश सांगुड़ी, भावना मेहरा, शांति मेहरा, रवींद्र कर्नाटक, विरेंद्र सिंह बिष्ट, कुंदन बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।