भीमताल (नैनीताल)। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बीएलओ ने मतदाता सूची (पांडुलिपि) बना ली है। बीएलओ ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं की संख्या का आकलन तैयार कर जिला पंचास्थानि कार्यालय भीमताल को सौंप दी है। अब जिला पंचास्थानि कार्यालय से डाटा एंट्री होगी। इसके बाद अनंतिम मतदाता सूची पर लोगों के दावे, आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 12 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। जिला सहायक पंचास्थानि अधिकारी बीएस कार्की ने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची में कुल 375159 मतदाता हैं। इनमें 181037 महिला और 194122 पुरुष मतदाता हैं।
पंचायत चुनाव में 375159 लाख पहुंची मतदाता संख्या
जिले में 194122 पुरुष और महिला 181037 लाख हुई मतदाता सूची
पंचायत निर्वाचक नामावली की मतदाता सूची तैयार
12 जुलाई को अंतिम प्रकाशन के साथ बनेगी मतदाता सूची
किस ब्लॉक में कितने, महिला, पुरुष वोटर
भीमताल (नैनीताल)। जिले में बीएलओ के स्तर से बनी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में हल्द्वानी ब्लॉक में महिला 45369, पुरुष 46873, बेतालघाट में महिला 16921, पुरुष 18805, धारी में महिला 11342, पुरुष 12728, रामगढ़ में महिला 14606, पुरुष 15863, भीमताल में महिला 17684, पुरुष 19080, कोटाबाग में महिला 24599, पुरुष 26174, रामनगर में महिला 34684, पुरुष 35688, ओखलकांडा में महिला 15832, पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 18911 है।
शासनादेश के बाद तय होगा आरक्षण
शासनादेश जारी होने के बाद ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण तय होगा। बच्चों की संख्या, साक्षरता संबंधी शासनादेश भी अभी जारी नहीं हुआ है।
- अतुल प्रताप सिंह
डीपीआरओ, भीमताल।