लंढौरा। नारसन विकासखंड के ढंडेरा गांव में ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों के बीच बना विवाद खत्म नहीं हो पाया। विवाद को खत्म करने पहुंचे बीडीओ के सामने दोनों पक्षों की जमकर नोक-झोंक हुई। खंड विकास अधिकारी के हस्तक्षेप के बावजूद वार्ड मेंबरों ने अपने इस्तीफे वापस लेने से इनकार कर दिया। बीडीओ ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि कोई विकास कार्य करने से पहले निर्माण समिति की जानकारी दी जाए और सभी लोगों के जॉब कार्ड बनवाए जाएं। मालूम हो कि ढंडेरा के ग्राम प्रधान बलवंत सिंह पंवार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उप प्रधान समेत 13 वार्ड मेंबरों ने 26 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इन लोगों का आरोप था कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी अपनी मनमर्जी से काम करते हैं। एक साथ इतने मेंबरों के इस्तीफा देने के बाद ब्लॉक प्रशासन भी हरकत में आ गया। सोमवार को खंड विकास अधिकारी विमल कुमार ने दोनों पक्षों की पंचायत घर में बैठक बुलाई। दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए। इस बीच वार्ड मेंबरों ने एक बार फिर दोहराया कि प्रधान अपनी मर्जी से विकास कार्य करवाते हैं। उनकी कोई सलाह नहीं ली जाती। कई महीने बीत जाने के बावजूद ग्रामसभा की बैठक नहीं बुलाई गई। दूसरी तरफ, ग्राम प्रधान बलवंत सिंह पंवार इन आरोपों को नकारते रहे। खंड विकास अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी सदस्य अपने इस्तीफे देने पर अड़े हुए हैं। किसी ने भी अभी तक अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान को निर्देश दिए गए हैं कि कोई कार्य करने से पहले निर्माण समिति से चर्चा की जाए। सभी जरूरतमंद ग्रामीणों के जॉब कार्ड बनाए जाएं। इस मौके पर उप प्रधान नरेंद्र कुमार, वार्ड मेंबर शीतल, मोनिका गुसाईं, राजजी, ममता, रेनू, शकिला आदि उपस्थित थे।
लंढौरा। नारसन विकासखंड के ढंडेरा गांव में ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों के बीच बना विवाद खत्म नहीं हो पाया। विवाद को खत्म करने पहुंचे बीडीओ के सामने दोनों पक्षों की जमकर नोक-झोंक हुई। खंड विकास अधिकारी के हस्तक्षेप के बावजूद वार्ड मेंबरों ने अपने इस्तीफे वापस लेने से इनकार कर दिया। बीडीओ ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि कोई विकास कार्य करने से पहले निर्माण समिति की जानकारी दी जाए और सभी लोगों के जॉब कार्ड बनवाए जाएं।
विज्ञापन
मालूम हो कि ढंडेरा के ग्राम प्रधान बलवंत सिंह पंवार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उप प्रधान समेत 13 वार्ड मेंबरों ने 26 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इन लोगों का आरोप था कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी अपनी मनमर्जी से काम करते हैं। एक साथ इतने मेंबरों के इस्तीफा देने के बाद ब्लॉक प्रशासन भी हरकत में आ गया। सोमवार को खंड विकास अधिकारी विमल कुमार ने दोनों पक्षों की पंचायत घर में बैठक बुलाई। दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए। इस बीच वार्ड मेंबरों ने एक बार फिर दोहराया कि प्रधान अपनी मर्जी से विकास कार्य करवाते हैं। उनकी कोई सलाह नहीं ली जाती। कई महीने बीत जाने के बावजूद ग्रामसभा की बैठक नहीं बुलाई गई। दूसरी तरफ, ग्राम प्रधान बलवंत सिंह पंवार इन आरोपों को नकारते रहे। खंड विकास अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी सदस्य अपने इस्तीफे देने पर अड़े हुए हैं। किसी ने भी अभी तक अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान को निर्देश दिए गए हैं कि कोई कार्य करने से पहले निर्माण समिति से चर्चा की जाए। सभी जरूरतमंद ग्रामीणों के जॉब कार्ड बनाए जाएं। इस मौके पर उप प्रधान नरेंद्र कुमार, वार्ड मेंबर शीतल, मोनिका गुसाईं, राजजी, ममता, रेनू, शकिला आदि उपस्थित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।