रुड़की। मिलट्री चौराहे के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को कुचल दिया। किशोर को सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
कृष्ण कुमार (18) गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में रहता है। उसके पिता एसएन मेहतो आर्मी में है और उनकी कहीं बाहर पोस्टिंग है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम वह साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी बीच मिलट्री चौराहे के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।