हरिद्वार। गृहनगर में प्रवेश करते ही आचार्य बालकृष्ण ने कहा उनके प्रमाण पत्र और पासपोर्ट में प्रस्तुत तथ्य सभी सही हैं। केंद्र के इशारे पर सीबीआई ने उनका उत्पीड़न किया है। इसके खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। भ्रष्ट सरकार के सामने वे रुकेंगे न झुकेंगे बस लड़ते रहेंगे।
भव्य स्वागत से अभिभूत आचार्य बालकृष्ण ने शुक्रवार देर शाम शंकराचार्य चौक पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार को जितना करना था, कर चुकी है। उन्होंने कहा पासपोर्ट में प्रस्तुत तथ्य एकदम सही हैं। न्यायालय में वे हर बात का जवाब देंगे। केंद्र के इशारे पर सीबीआई ने अपने अधिकारों से आगे जाकर उनका उत्पीड़न किया है। इसका जवाब न केवल न्यायालय में मिलेगा, बल्कि वोट से जनता भी देगी। पत्रकार वार्ता में उन्होंने जीवनभर भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने का संकल्प लिया। आचार्य ने कहा, निर्दोष को जब भी सताया गया, तभी क्रांति हुई है। उन्होंने कहा यदि स्वतंत्र न्यायपालिका न होती तो देश में कांग्रेसियों के अलावा सभी जेल में होते। आचार्य ने कहा संग्राम अभी बाकी है। वे जेल से घर लौटकर रुकेंगे नहीं, जब तक भ्रष्टाचार का खात्मा नहीं हो जाता, संघर्ष जारी रहेगा।