भगवानपुर। छांगामजरी गांव में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक ग्रामीण घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया
घटनाक्रम के मुताबिक गांव निवासी शमीम और नसीम के बीच विवाद चल रहा है। विवाद के चलते ही शुक्रवार की देर शाम को उनके बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते ही दोनाें में मारपीट हो गई। जिसमें शमीम घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर जाकर मामला शंात कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ डाडा जलालपुर गांव में दो ग्रामीणों के बाद शुक्रवार की सुबह लिप्टिस के पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। जिससे मौके पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शंात कराया। घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा।