{"_id":"115-58788","slug":"Champawat-58788-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0939\u0930\u0947\u0932\u093e \u092a\u0930\u094d\u0935 \u092a\u0930 \u0932\u0917\u0947\u0917\u093e \u092c\u094d\u0930\u0939\u094d\u092e \u0926\u0947\u0935\u0924\u093e \u0915\u093e \u092e\u0947\u0932\u093e","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
हरेला पर्व पर लगेगा ब्रह्म देवता का मेला
Champawat
Published by:
Updated Thu, 11 Jul 2013 05:32 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
लोहाघाट। हरेला पर्व पर दिगालीचौड़ में आयोजित होने वाला ब्रहम देवता का मेला इस वर्ष नए अंदाज के साथ मनाया जाएगा। मेले को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए बाकायदा मेला आयोजन समिति का गठन किया गया है। हरेला पर्व 17 जुलाई को है।
मेले का संयोजन कर रहे मोनू बिष्ट के अनुसार इस मेले का पंजीकरण कर और व्यापक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। मेले के दिन ब्रह्म देवता मंदिर से डोला निकलेगा और बिंडातिवारी गांव तक जाएगा। वहां रात भर भजन कीर्तन के अलावा देव डांगर अवतरित होंगे। दूसरे दिन ब्रह्म देवता की शोभा यात्रा दिगालीचौड़ के लिए प्रस्थान करेगी। मेला आयोजन समिति के लिए हरीश अधिकारी अध्यक्ष, पप्पू बिष्ट उपाध्यक्ष, शिव सिंह बिष्ट सचिव, मोनू सिंह कोषाध्यक्ष के अलावा कैलाश तिवारी, केशर सिंह अधिकारी, हरीश तिवारी, वैज सिंह बोहरा, भुवन उप्रेती, थान सिंह, केदार चंद, नवीन चंद्र तिवारी, केशव राम को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। सभी लोग मेले की तैयारियों में जुट गए हैं।