{"_id":"37549","slug":"Champawat-37549-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u091a\u093f\u0915\u093f\u0924\u094d\u0938\u0915\u094b\u0902 \u0915\u0947 \u091f\u094d\u0930\u093e\u0902\u0938\u092b\u0930 \u092e\u0947\u0902 \u0932\u0947\u0928\u0926\u0947\u0928 \u0915\u093e \u0916\u0947\u0932 : \u091a\u0941\u092b\u093e\u0932 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों के ट्रांसफर में लेनदेन का खेल : चुफाल
Champawat
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
पिथौरागढ़। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग लेकर भाजपा का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल ने धरनास्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। चुफाल ने भाजपा कार्यकाल की स्थानांतरण नीति को रद करने की आलोचना करते हुए कांग्रेस सरकार पर ट्रांसफर के नाम पर लेनदेन करने का आरोप मढ़ा।
जिला अस्पताल स्थित धरनास्थल पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुफाल ने बगैर प्रतिस्थानी के चिकित्सकों के स्थानांतरण को पहाड़ की जनता के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि पहाड़ से डाक्टरों को स्थानांतरण आदेश के 12 घंटे के भीतर रिलीव कर दिया जा रहा है परंतु मैदान से चिकित्सक यहां कार्यभार ग्रहण नहीं कर रहे हैं। उन्होंने खुले शब्दों में आरोप लगाया कि डाक्टरों के ट्रांसफर में प्रदेश सरकार ने व्यापक पैमाने में लेनदेन किया है।
श्री चुफाल ने कहा कि खंडूरी सरकार ने स्थानांतरण नीति को पारदर्शी बनाने के लिए विधानसभा में कानून बनाया था, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने विधेयक लाकर स्थानांतरण कानून को निरस्त कर दिया, जबकि विधानसभा में बना कानून विधानसभा में ही संसोधित अथवा निरस्त होना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा पिथौरागढ़ और डीडीहाट में चिकित्सकों की नियुक्ति होने तक आंदोलन जारी रखेगी। रविवार को हिंजामं के जिला उपाध्यक्ष सोनम पांडेय, दीपक टम्टा, रोहित बिष्ट, दीपू भट्ट, चेतन प्रकाश, सभासद दीपक राजा, श्रीधर पंत, जीवन लाल धरने में बैठे। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष किशन भंडारी, नगर अध्यक्ष राधे लाल वर्मा, प्रेमा कोश्यारी, भगवती पुनेठा, गेहराज पांडे, महेश पाठक, भारती पांडे, महेश खर्कवाल ने संबोधित किया।