जयकंडी में रहकर 12वीं की परीक्षा दे रहे एक किशोर का शव पंखे से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। किशोर की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लंगासू चौकी के प्रभारी नितिन बिष्ट से मिली जानकारी के अनुसार घाट क्षेत्र का एक 17 वर्षीय किशोर 12वीं का छात्र था। इन दिनों उसकी इंटर की परीक्षा चल रही थी। वहां वह अपने परिजनों के साथ रह रहा था। मंगलवार को उसकी मां काम से कहीं गई थी। जब वह कमरे पर लौटी तो बेटे केे चुन्नी के सहारे पंखे से लटका पाया। पुलिस ने बताया कि छात्र का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। मौके से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। वहीं, छात्र की मौत से पूरा विद्यालय परिवार शोक में है। स्कूल में शोक सभा आयोजित की गई। संवाद