हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आ रहे एक श्रद्धालु के सिर पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मंगलवार दोपहर को चंडीगढ़ निवासी मोला सिंह (24) पुत्र छोटा सिंह अपने साथी के साथ बाइक से हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए आ रहे थे। जोशीमठ से करीब तीन किमी पहले जोगीधारा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरकर बाइक पर पीछे बैठे मोला सिंह के सिर पर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान पीछे से पुलिस का वाहन भी आ रहा था। पुलिस ने तुरंत घायल यात्री को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया। जोशीमठ थाना प्रभारी विजय भारती ने बताया कि यात्री के सिर पर गंभीर चोट होने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बता दें कि लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे काफी खतरनाक बना है। बारिश के चलते हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर छिटकते रहते हैं।