पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कर्णप्रयाग। रविवार रात तेज बारिश से पेट्रोल पंप रोड पर अपेस भवन का निचला हिस्सा दरकने से यहां बना परचून व्यापारी का गोदाम पिंडर में समा गया। राजनगर में महिपाल सिंह गुंसोला के आवासीय भवन पर जंगल से सूखा पेड़ आ गिरा। जिससे भवन की रेलिंग सहित छत को नुकसान पहुंचा है। बहुगुणानगर में दुकान पर एक भीमकाय पेड़ आ गिरा। जिससे कुछ देर के लिए यहां बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। जोशीमठ से आ रहे सैनिकों ने पेड़ को राजमार्ग से हटाकर यातायात खोला। दूसरी ओर भारी बारिश से कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग सिमली और गंगानगर में बंद हो गया। सिमली में दोपहर को मार्ग खोल दिया गया था। लेकिन खबरों के अनुसार समाचार लिखे जाने तक गंगानगर में मार्ग नहीं खुल पाया था। पहले इस मार्ग पर नारायणबगड़ के समीप नलगांव तक यातायात चल रहा था।