पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
गोपेश्वर। नाबार्ड की ओर से देश के 150 राज्यों में गठित किए जा रहे महिला स्वयं सहायता समूहों में जनपद चमोली पहले स्थान पर आ गया है। जनपद को 1250 स्वयं सहायता समूह गठित करने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें से अभी तक 942 समूह गठित हो चुके हैं। इनमें से 792 ग्रुप बैंकिंग लिंकेज और 20 ग्रुप क्रेडिट लिंकेज हो चुके हैं।
मंगलवार को विकास भवन नाबार्ड की महिला स्वयं सहायता समूह योजना की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एस सल्वराज ने कहा कि समूहों के गठन से ग्रामीण महिलाएं आत्म निर्भर हो रही हैं। साथ ही परिवार को भी आर्थिक संपन्न बना रही हैं। सहायक महाप्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि देश के 150 जनपदों में महिला समूहों के गठन की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें से जनपद सबसे आगे है। जनपद में समूहों का क्रेडिट लिंकेज भी प्रारंभ हो गया है। यहां अकेले नंदा देवी महिला लोक विकास समिति को दिए गए 200 ग्रुप बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष 160 ग्रुप बैंक लिंकेज हो गए हैं।
परियोजना निदेशक डीआरडीए डा. नीरज सिंघल ने कहा कि महिला समूहों की कमियों को भी ध्यान में रखते हुए इन्हें सुधारने की जरूरत है। इस मौके पर डीडीएम आशीष भंडारी, लीड बैंक के मैनेजर किशोर कुमार, किरन पुरोहित, जयदीप आदि मौजूद थे।