बागेश्वर। जिले में गणतंत्र दिवस की 63 वीं वर्षगांठ पर सरकारी कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने भव्य प्रभातफेरी निकाली। मुख्य समारोह ऐतिहासिक नुमाईशखेत में हुआ। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास स्वतंत्रता सेनानी राम दत्त जोशी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही ने सामूहिक ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनकी विधवाओं को सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने कहा कि आज हमारे लोकतंत्र पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। गत दिनों दिल्ली घटना तथा सैनिकों की सर कलम की घटना से हमें सबक लेना होगा। लोगाें से राष्ट्र तरक्की को कर्तव्यनिष्ठा से काम करने की अपील की। विशिष्टि अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही ने महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। अध्यक्षता कर रहे नगर पालिकाध्यक्ष सुबोध साह ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। एडीएम उदय सिंह राणा ने शपथ दोहराई। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम दत्त जोशी, पद्म सिंह कोरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह टंगड़िया, जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश फुलारा, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष रणजीत बोरा, नरेंद्र खेतवाल, भगवत रावल, भुवन कांडपाल, जगदीश जोशी, हेम जोशी, पंकज पांडे, इंद्र सिंह परिहार, एसपी निवेदिता कुकरेती, एसडीएम फींचा राम, सीडीओ रोशन लाल, तहसीलदार पीएस माहरा, प्रभारी कोतवाल गोपाल राम आदि मौजूद थे। संचालन दीप चंद्र जोशी तथा जयंत भाकुनी ने किया। इससे पहले सुबह छह बजे भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति से स्टेशन रोड से होते हुए नुमाईशखेत स्थित गांधी की मूर्ति तक प्रभातफेरी निकली। अपर जिलाधिकारी उदय सिंह राणा ने कलेक्ट्रेट, जिला जज एनएस धानिक ने जिला न्यायालय, एसपी निवेदिता कुकरेती ने पुलिस लाइन, एसडीएम फींचा राम ने तहसील, सीडीओ रोशन लाल ने विकास भवन तथा सीओ पीसी पंत ने एसपी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराया। उधर, केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य बीसी जोशी, विवेकानंद में तारा सिंह रावत, सरस्वती शिशु मंदिर में रणजीत सिंह भंडारी ने ध्वजारोहण किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम जाकर फल वितरण किए।
बागेश्वर। जिले में गणतंत्र दिवस की 63 वीं वर्षगांठ पर सरकारी कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने भव्य प्रभातफेरी निकाली। मुख्य समारोह ऐतिहासिक नुमाईशखेत में हुआ। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास स्वतंत्रता सेनानी राम दत्त जोशी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही ने सामूहिक ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनकी विधवाओं को सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने कहा कि आज हमारे लोकतंत्र पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। गत दिनों दिल्ली घटना तथा सैनिकों की सर कलम की घटना से हमें सबक लेना होगा। लोगाें से राष्ट्र तरक्की को कर्तव्यनिष्ठा से काम करने की अपील की। विशिष्टि अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही ने महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। अध्यक्षता कर रहे नगर पालिकाध्यक्ष सुबोध साह ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। एडीएम उदय सिंह राणा ने शपथ दोहराई। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम दत्त जोशी, पद्म सिंह कोरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह टंगड़िया, जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश फुलारा, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष रणजीत बोरा, नरेंद्र खेतवाल, भगवत रावल, भुवन कांडपाल, जगदीश जोशी, हेम जोशी, पंकज पांडे, इंद्र सिंह परिहार, एसपी निवेदिता कुकरेती, एसडीएम फींचा राम, सीडीओ रोशन लाल, तहसीलदार पीएस माहरा, प्रभारी कोतवाल गोपाल राम आदि मौजूद थे। संचालन दीप चंद्र जोशी तथा जयंत भाकुनी ने किया। इससे पहले सुबह छह बजे भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति से स्टेशन रोड से होते हुए नुमाईशखेत स्थित गांधी की मूर्ति तक प्रभातफेरी निकली। अपर जिलाधिकारी उदय सिंह राणा ने कलेक्ट्रेट, जिला जज एनएस धानिक ने जिला न्यायालय, एसपी निवेदिता कुकरेती ने पुलिस लाइन, एसडीएम फींचा राम ने तहसील, सीडीओ रोशन लाल ने विकास भवन तथा सीओ पीसी पंत ने एसपी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराया। उधर, केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य बीसी जोशी, विवेकानंद में तारा सिंह रावत, सरस्वती शिशु मंदिर में रणजीत सिंह भंडारी ने ध्वजारोहण किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम जाकर फल वितरण किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।