अल्मोड़ा/सोमेश्वर/लमगड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के भाजपा तथा संघ विरोधी बयानों से नाराज भाजपा, बजरंग दल, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा, सोमेश्वर, लमगड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री, प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला फूंका।
इस मौके पर संघ के जिला सह कार्यवाहक डा. चंद्रप्रकाश फुलोरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, विधायक अजय टम्टा ने विचार रखे। पुतला जलाने वालों में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या, रमेश बहुगुणा, अजीत कार्की, पंकज जोशी, राजीव गुरुरानी, रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, प्रवीण बिष्ट, कृष्णा कांडपाल, भैरव कार्की, प्रमोद बिष्ट, मोहन रावत शामिल थे।
इधर भाजपा, बजरंग दल, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर चौराहे में केंद्रीय गृहमंत्री तथा कांग्रेस सरकार का पुतला फूंकने वालों में मंडल अध्यक्ष विशन रावत, बजरंग दल अध्यक्ष मनोज बिष्ट, मोहन भाकुनी, रमेश पांडे, कैलाश बोरा थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लमगड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला जलाया। मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा, महामंत्री हरेंद्र बिष्ट, संजय डालाकोटी, बालम कपकोटी, इंद्र डसीला, भगवत फर्त्याल आदि शामिल थे।
बागेश्वर/रानीखेत/द्वाराहाट/भिकियासैंण। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा भाजपा को हिंदू आतंकवादी कहने पर भाजपा कार्यकर्ता गुस्से में हैं। कार्यकर्ताओं ने आज यहां केंद्रीय गृहमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
जिले के विभिन्न क्षेत्र से कार्यकर्ता यहां एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री शिंदे के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने शिंदे के बयान पर आपत्ति जताई। पुतला दहन करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, नगर पालिकाध्यक्ष सुबोध साह, विधायक चंदन राम दास, पूर्व विधायक शेर सिंंह गड़िया, इंद्र सिंह बिष्ट, सुरेश कांडपाल, कुंदन परिहार, दयाल कांडपाल आदि शामिल थे।
रानीखेत में आक्रोशित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और उसके अनुसांगिक संगठनों ने यहां गांधी चौक पर धरना दिया और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। धरने पर आरएसएस, विहिप, एवीवीपी, भाजपा, भाजयुमो के पदाधिकारी और सदस्य बैठे। सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष दीप भगत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दर्शन बिष्ट, वरिष्ठ नेता मोहन नेगी, आरएसएस के धर्मानंद जोशी, राजेंद्र जसवाल, ललित पपने सहित तमाम लोगों ने विचार रखे।
उधर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने द्वाराहाट और भिकियासैंण में गृह मंत्री का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की। भिकियासैंण बडियाली चौराहे पर विधायक नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में प्रमुख नरेंद्र बिष्ट, पान सिंह मावड़ी, ज्येष्ट प्रमुख निर्मला शर्मा, जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट, भाजयुमो के संतोष असनौड़ा आदि ने गृह मंत्री का पुतला फूंका। द्वाराहाट में पुतला फूंकने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक बजेठा, कैलाश भट्ट, उमेश भट्ट, प्रताप बिष्ट, मदन मोहन पांडे, शैलू साह, आदि शामिल थे।