पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कपकोट/ बागेश्वर। विकास खंड के सुदूरवर्ती गांव भराकाने से चमोली गढ़वाल के हिमनी गांव स्थित ससुराल से लौट रहा अधेड़ व्यक्ति अज्ञात परिस्थितियों में गुम हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
ग्राम प्रधान नरेंद्र दानू और जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू ने बताया कि भराकाने निवासी 55 वर्षीय खीम सिंह पुत्र स्वरूप सिंह की ससुराल चमोली जिले के देवाल विकासखंड के अंतर्गत हिमनी गांव में है। देवाल और कपकोट ब्लाक की सीमाएं लगी हुई हैं तथा उच्च हिमालय में होने के कारण दुर्गम भी हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि खीम सिंह अपनी ससुराल गए थे और वहां से 18 जनवरी को पैदल वापस लौट आए थे। उस क्षेत्र में भीषण हिमपात हो रहा था। ससुराल के लोग उन्हें डेढ़ किलोमीटर तक छोड़ने भी आए थे। इसके बाद खीम सिंह दिखाई नहीं दिए। घर नहीं लौटने पर उनके परिजनों ने ससुराल में संपर्क किया। इसके बाद हिमनी और भराकाने के लोग खोजबीन में जुट गए। परिजनों को उनके बर्फ में मार्ग भटक जाने की आशंका है। आज परिजनों ने कपकोट थाने में इसकी सूचना की। प्रधान के अनुसार कपकोट पुलिस ने इस मामले की एफआईआर देवाल क्षेत्र में दर्ज कराने को कहा है। अब शीघ्र ही वहां एफआईआर कराई जाएगी।