उझारी, गंगेश्वरी। आंधी से झुका पेड़ काटते समय पेड़ काट रहे ग्रामीण पर गिर पड़ा, जिससे दबकर ग्रामीण घायल हो गया। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं खेत में इंजन में फंसकर एक किशोर काल के गाल में समा गया।
थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी अबरार शाह पुत्र मोहब्बत शाह (40) बृहस्पतिवार को पेड़ काटने के लिए गया था। पेड़ बुधवार को आई आंधी के कारण झुक गया था। पेड़ काटते समय अचानक पेड़ का रुख एक तरफ हो गया, जिसके नीचे आने से अबरार शाह दब गया। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, गांव जेबड़ा निवासी सचिन पुत्र कृष्ण (17) बृहस्पतिवार की सुबह जंगल से चारा लेने के लिए गया था। पास में इंजन चल रहा था। पानी पीने के लिए सचिन इंजन पर पहुंच गया। इस बीच अचानक उसका कपड़ा पट्टे में आ गया। जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद किसान ने इंजन को बंद किया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।