अमरोहा/जोया / रजबपुर। गजरौला/हसनपुर/मंडी धनौरा/बछरायूं। भारतीय जनता पार्टी ने पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से चौतरफा महंगाई बढ़ेगी। विधानसभा प्रभारी राम सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस को जनता से कोई सरोकार नही। दो साल में अनगिनत बार पेट्रोल के दाम बढ़ने से गरीब महंगाई की मार झेल रहा है। आम आदमी कमर टूटकर रह गई है। राकेश वर्मा, युद्घवीर सिंह, विमल किशोर, प्रदीप चौधरी, डा.मनन कौशल, हसन नवाज, प्रवेश वर्मा, पुष्कर लाल गुप्ता, नरेश वीर सिंह, मनोज लाल, राजपाल सैनी आदि रहे। रजबपुर में मंडलाध्यक्ष रविंद्र गर्ग की कयादत में पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका गया। शरद गर्ग, ब्रजेश चौधरी, राहुल शर्मा, विश्वास, पंकज भारद्घाज, सतदेव सिंह आदि रहे। जोया में पूर्व मंडलाध्यक्ष हिमांचल गुप्ता ने नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया। राजेश अग्रवाल, हीरालाल, नईम अहमद, मदन वर्मा, अनिल शर्मा, देवराज तोमर, मित्रपाल सिंह, शशि गुप्ता, संदीप गुप्ता रहे। भाजयुमो ने वासुदेव रोड पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। नगराध्यक्ष अंकित गुप्ता, सनी, गौरव, विनित प्रजापति, विशाल, प्रशांत शर्मा आदि रहे।
गजरौला में भाजपाई प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार यहां इंदिरा चौक पर एकत्र हुए और पेट्रोल की कीमत में रिकार्ड वृद्धि पर गुस्सा जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपाइयों का कहना था कि केंद्र सरकार का यह फैसला उसके पतन की पहचान है। ऐसा कर सरकार ने अपने ताबूत में अंतिम कील ठोक ली है। आक्रोशित भाजपाइयों ने काफी देर तक केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की। बाद में साथ लेकर आए प्रधानमंत्री के प्रतीक पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर रामकृष्ण चौहान, सुरेंद्र सिंह औलख, रामवीर सिंह, कलुआ चौहान, महेंद्र प्रजापति, विनोद कश्यप, अनिल गर्ग, रघुपाल प्रजापति, अनिल अग्रवाल, प्रदीप चौहान, रजनीश प्रजापति, चंद्रभान आदि रहे।
वहीं हसनपुर में बृहस्पतिवार को सपा युवजन सभा के नगर अध्यक्ष जावेद जरताब के नेतृत्व में कार्यकर्ताआें ने एकत्र होकर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हर महंगाई आसमान छू रही है। मांग की कि सरकार को मूल्य वृद्धि वापस लेनी चाहिए, नहीं सपाई सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है। वृद्धि को वापस लेना चाहिए। प्रदर्शन करने वालाें में डा. याकूब अली, शहनबाज अंसारी, चौधरी नसीम, साजिद अंसारी, नफीस खां, रजा मेंबर, चौधरी इंशाला, नाजिम, युसूफ कुरैशी, वसीम आदि मौजूद रहे।
पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर रहरा अड्डे पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताआें ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने रस्सी के सहारे बाइक खींचकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मृल्य वृद्धि को वापस लिया जाए।
केंद्र सरकार ने पेट्रोल में साढ़े सात रुपये की वृद्धि कर दी। जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ा है। मूल्य वृद्धि के विरोध में ही भाजपा कार्यकर्ताआें ने रहरा अड्डे पर एकत्र होकर अपना विरोध जताया और सड़क पर जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मूल्य वृद्धि के विरोध में कार्यकर्ताआें ने बाइक भी खींची। प्रदर्शन करने वालाें में नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता, पंकज भटनागर, कविता सैनी, महेंद्र सिंह खड़गवंशी, राकेश बंसल, हरिसिंह सैनी, राकेश बंसल, नरेश सैनी, विनोद, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
मंडी धनौरा/बछरायूं। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपाइयों ने केंद्र सरकार से तत्काल पैट्रोल के दामों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की। भाजपा की नगर इकाई की ओर से शेरपुर चुंगी पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका गया। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियाें की वजह से देश में महंगाई बढ़ रही है तथा केंद्र सरकार ने जनविरोधी रवैया अपना रखा है। गीतेश अग्रवाल, कमल अग्रवाल, राजेश सैनी, अभिषेक गोयल, अजय मित्तल, राजू बादशाह, राजीव उपाध्याय, छत्रपाल सिंह, अशोक कुमार, चंद्रपाल सैनी, दुलीचंद गिहार, अमरजीत सैनी आदि मौजूद थे। वही बछरायूं में भी हफीज रोड चौराहे पर भाजपाइयों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर पैट्रोल के दामों में की गई वृद्धि की आलोचना की। मांग की गई कि दामों में की गई बढ़ोत्तरी तत्काल वापस ली जाए। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह्र, अशोक शर्मा, राहुल कुमार, राजीव कुमार आदि थे।