अमरोहा। सीएमओ ने हसनपुर सीएचसी पर छापामारी कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। छापामारी के दौरान अभिलेखों में खामियां मिली। वहीं, अस्पताल में मरीजों को भर्ती न करने, टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट सही नहीं मिलने पर सीएमओ ने सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएमओ डा. ओपी सिंह ने हसनपुर सीएचसी पर छापामारी कर रिकार्ड खंगाला। सबसे पहले उपस्थिति रजिस्ट्रर देखा। इस दौरान सभी डाक्टर और स्टाफ मौजूद मिला। इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल में दवाओं के स्टाक को खंगाला। इमरजेंसी दवाओं की जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या तलब की। भर्र्ती मरीजों की संख्या कम मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। वहीं, भ्रमण पंजिका, एक्सपाइरी रजिस्ट्रर और अभिलेखों में भारी खामियां मिली। इस पर सीएमएस से जवाब तलब किया। टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक नहीं मिली। अस्पताल की साफ-सफाई को भी परखा। अस्पताल की सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। अस्पताल में खामियां मिलने और अभिलेख अपूर्ण मिलने पर सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, सीएमओ ने डाक्टरों को हिदायत दी है अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।