बछरायूं। थाना क्षेत्र के गांव हफीजपुरा की दलित युवती की हत्या उसके प्रेमी ने भाई के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने गुरुवार को हत्यारोपी सगे भाइयों को कस्बे के मुख्य चौपला के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। दलित युवती की हत्या का खुलासा थाना पुलिस के लिए भारी सिरदर्द बना हुआ था। हत्या की वजह युवती का गर्भवती होना माना जा रहा है।
बीती दो मार्च को थाना क्षेत्र के गांव हफीजपुरा निवासी दलित गंगासरण की 18 साल की बेटी अनीता घर से गायब हो गई थी। पंाच मार्च को उसकी लाश गांव के ही एक खेत मेें पड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनीता की हत्या गला दबाकर किए जाने की बात सामने आई थी। हत्या को ढाई माह बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं होने पर थाना पुलिस पर बेहद दबाव था। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अनीता की हत्या गांव के ही दो सगे भाइयों ने मिलकर की है। पुलिस ने दोनों भाइयों को चौपला से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि गांव के ही मल्हू सैनी के पुत्रों रोहित सैनी व राजेन्द्र सैनी से मृतका के प्रेम प्रसंग था। रोहित से अनीता अधिक प्रेम करती थी। संभवतया अनीता को गर्भ ठहर गया था। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों भाईयों ने अनीता को ठिकाने लगाने का खतरनाक निर्णय ले लिया। योजना के मुताबिक दो मार्च को रोहित ने अनीता को एक स्थान पर बुलाया तथा राजेन्द्र को सौंप दिया। एक मकान में बंद करने के दो दिन बाद राजेन्द्र सिंह ने अनीता की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों भाईयों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया।