हसनपुर/सैदनगली। संभल मार्ग पर ढक्का मोड़ के पास में सामने से डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक ठेकेदार की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव बालानांगल निवासी लियाकत पुत्र बुंदू दिल्ली में राजमिस्त्री का काम भी करता है और ठेकेदारी भी करता है। गुरुवार को अपने साथी सूरज पुत्र पूरन सिंह निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली के साथ बाइक से अपनी ससुराल संभल से वापस दिल्ली जा रहे थे। सैदनगली से निकलने के बाद ढक्का मोड़ पर सामने से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी,जिसमें लियाकत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों की भीड़ जमा हो गई।
फोटो भी है।