उत्तराखंड क्रांतिदल की महिला शाखा की ओर से महिलाओं ने बंदर, सुअर सहित लावारिस पशुओं से निजात दिलाने, सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने और गैस गोदाम खोलने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। इससे पहले उन्होंने नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। सभा को उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
वक्ताओं ने बंदर, सुअर, लंगूर
और तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने, क्षेत्र में रसोई गैस गोदाम खोलने, सूखा ग्रस्त घोषित करने सहित अन्य समस्याएं उठाईं। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसील में सौंपा गया। जुलूस, प्रदर्शन और सभा में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, रेखा देवी, कुंती, गुड्डी, कौशल्या, पुष्पा, बसंती, जानकी, गोविंदी, चंपा, शोभा, रधुली, मोहनी, खीमुली, हेमा देवी, आनंद किरौला, मनोज शर्मा, महेशानंद जोशी, कुंदनराम, रामबहादुर, कैलश गिरी, प्रेमसिंह अटवाल, बालादत्त, रमेश अधिकारी, मनोहर संगेला सहित भारी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। अध्यक्षता रेखा देवी ने और संचालन नरेंद्र मेहरा ने किया।