{"_id":"37617","slug":"Almora-37617-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0938\u093e\u0926\u0917\u0940 \u0938\u0947 \u092e\u0928\u093e\u092f\u093e \u091c\u093e\u090f\u0917\u093e \u0938\u094d\u0935\u0924\u0902\u0924\u094d\u0930\u0924\u093e \u0926\u093f\u0935\u0938","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
सादगी से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
Almora
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम जिले में सादगी से मनाए जाएंगे। तमाम स्थानों पर आपदा के चलते शोक का वातावरण है, लिहाजा सांस्कृतिक नहीं आयोजित होंगे। जिलाधिकारी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया कि इस बारे में सभी उपजिलाधिकारी, कार्यालय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और संयोजक मंडल के सदस्यों को बता दिया गया है। बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 6.30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस दौरान प्रभात फेरी रूट में यातायात बंद रहेगा। 8.30 बजे सभी शासकीय और अर्धशासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। 9.30 बजे जिला कार्यालय में ध्वजारोहण होगा जिसमें जिले के सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। 9.30 बजे ही चौघानपाटा से पुलिस लाइन तक क्रास कंट्री रेस का आयोजन होगा। इस दौरान चौघानपाटा से पुलिस लाइन तक यातायात बंद रहेगा। 11 बजे स्टेडियम में झंडारोहण कार्यक्रम होगा। इसके बाद 11.30 बजे से खेलकूद कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह आठ से दस बजे तक कुष्ठ अस्पताल में वृक्षारोपण होगा। इसके बाद सिकुड़ा बैंड, गणनाथ मंदिर, एनटीडी कब्रिस्तान में वन विभाग के तत्वावधान में वृक्षारोपण किया जाएगा।