काशी की विश्वविख्यात देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेतसिंह घाट पर लेजर शो देखेंगे। इसका शनिवार को रिहर्सल भी पर्यटन अधिकारियों ने किया। राजघाट से क्रूज पर सवार होकर पीएम मोदी जब रविदास घाट तक नौकायान करेंगे तो 10 मिनट के लिए क्रूज चेतसिंह घाट के सामने ठहर जाएगा। चेत सिंह किला पर लेजर शो कार्यक्रम देखने के बाद क्रूज आगे रविदास घाट की ओर बढे़गा।
इसकी तैयारियां पर्यटन अधिकारियों ने पूरी कर ली है। पिछली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेजर शो डोमरी में देखा था। इस बार भी मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। दीपों की रोशनी से जगमगाते हुए घाटों को निहारते हुए प्रधानमंत्री रविदास घाट से फिर वाहन से लंका और सड़क मार्ग से सारनाथ जाएंगे, जहां लाइट एंड साउंड शो देखेंगे फिर सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे।