पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बड़ागांव। बड़ागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी की बेटी संग मंगलवार को क्षेत्र के ही तीन दबंगों ने छेड़छाड़ की। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तीनों आरोपी भाग गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ छेड़खानी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामला दो वर्गों के बीच का होने के कारण एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
रिटायर्ड फौजी की शादीशुदा बेटी इन दिनों मायके में आई है। मंगलवार की दोपहर वह अपने तीन साल के बच्चे को लेकर बाजार गई थी। लौटते समय गांव के ही एक युवक ने उसे घेर लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। कुछ ही देर में दो अन्य युवक पहुंचे। तीनों मिलकर महिला से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए। तीनों दबंग युवक गांव वालों से भी भिड़ गए। कुछ देर बाद खुद को कमजोर पड़ता देख तीनों युवक भाग निकले। बड़ागांव थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा का कहना है कि पीडि़त महिला के गांव के ही राजू समेत तीन युवकों के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।