पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
वाराणसी। अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता त्रस्त हो चुके हैं। न तो दिन में ठीक से सप्लाई हो रही है और न ही रात में। सुबह, शाम की कटौती के चलते लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी मेन कटौती और लोकल फाल्ट के कारण शहर की आपूर्ति घंटों बाधित रही। सबसे अधिक प्रभावित वरुणा पार का इलाका रहा।
अचानक बढ़ी ठंड और कोहरे से बिजली की समस्या बढ़ गई है। लोकल फाल्ट और मेन कटौती के कारण मंगलवार की रात से ही उपभोक्ता परेशान हैं। गुरुवार की सुबह भी बिजली कटौती के कारण लोगों को पेयजल की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। पानी के लिए हैंडपंपों पर भीड़ लगी रही। वरुणा पार में दौलतपुर उपकेंद्र की आपूर्ति सबसे अधिक प्रभावित रही। रात में 3:19 बजे ब्रेक डाउन के कारण सबस्टेशन से सप्लाई ठप हो गई। सुबह लगभग 9:20 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो सवा दस बजे मेन कटौती शुरू हो गई। इसके बाद 11:45 बजे आपूर्ति बहाल हुई। फिर दोपहर बाद तीन बजे से 4:30 बजे तक कंट्रोल से सप्लाई बंद कर दी गई। इसके अलावा वरुणा पार इलाके के पांडेयपुर, दौलतपुर, पन्नालाल पार्क, बड़ालालपुर और आशापुर फीडर की आपूर्ति भी प्रभावित रही।