लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   साथियों ने किशोर को मार डाला

साथियों ने किशोर को मार डाला

Varanasi Updated Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
वाराणसी। मामूली-सी बात पर चार दोस्तों ने मिलकर एक किशोर की सिर कूंचकर हत्या कर दी। मकतूल विश्वजीत (16) का शव शनिवार सुबह मंडुवाडीह के पहाड़ी गांव में एक खेत में पाया गया। उसकी आंख और सिर में चोट के निशान थे। मौका-ए-वारदात से खून से सनी ईंट और विश्वजीत की साइकिल मिली। उसके पिता मनोज सिंह डीरेका में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार शाम किसी बात पर पहाड़ी गेट पर चार लड़कों से विवाद हो गया था। पुलिस ने इनमें से दो लड़कों की पहचान कर ली है। एक को हिरासत में ले लिया गया है। दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जलालीपट्टी के विश्वकर्मा नगर कालोनी निवासी मनोज कुमार सिंह डीरेका में कार्यरत हैं। पत्नी रेनू पूर्व में बीडीसी रह चुकी हैं। रेनू बीमारी की वजह से करीब चार दिन से मंडुवाडीह स्थित अस्पताल में भरती हैं। मनोज के तीन बेटों में विश्वजीत मंझला बेटा था। वह स्थानीय कालीचरण इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे विश्वजीत घर से सब्जी लेने निकला। रात में घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। घर के लोगों को लगा कि वह अपनी मां के पास अस्पताल चला गया होगा। उधर, जलालीपट्टी से करीब ढाई किलोमीटर दूर पहाड़ी गांव के लहुरी ताल में शनिवार की सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने खेत में किशोर का शव देखा। सिर कूंचा हुआ था। शव के पास ही ईंट भी थी। खून से सना शर्ट का फटा टुकड़ा भी मिला। इससे लग रहा था कि हत्यारों और किशोर में खींचतान भी हुई थी। गांव के ही कुछ लड़कों ने उसकी शिनाख्त विश्वजीत के रूप में की। कुछ ही देर में मौके पर विश्वजीत के पिता मनोज समेत अन्य लोग पहुंचे। सूचना के बाद एसपी सिटी संतोष सिंह, सीओ भेलूपुर राकेश सिंह और मंडुवाडीह पुलिस पहुंची। जासूसी कुतिया शव के पास चक्कर लगाने के बाद कुछ ही दूरी पर मौजूद खंडहर हो चुके पुराने प्राइमरी स्कूल में गई। स्कूूल के आसपास घूमने के बाद वह लौट आई। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इनसेट-
दो लड़कों को पहचानता है चीकू
वाराणसी। मनोज के पिता अवकाश प्राप्त डीरेकाकर्मी बीबी सिंह ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से मनोज और दूसरी से पंकज और चीकू समेत चार बेटे हैं। मनोज अलग रहता है। चीकू का कहना है कि शुक्रवार की शाम पहाड़ी गेट पर विश्वजीत की चार लड़कों से मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान मनोज के एक पड़ोसी भी मौजूद थे। चीकू के मुताबिक चार में से दो लड़कों को वह पहचानता है। एसपी सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि विश्वजीत परिचित होने के नाते ही घटनास्थल तक गया था। वह भी मनबढ़ लड़कों की टोली का सदस्य था। लेनदेन के विवाद में शुक्रवार को इनमें आपस में मारपीट हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed