मॉडल के अपहरण और दुष्कर्म का है आरोप
वाराणसी। मुंबई की मॉडल के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी वाजिद और राजन को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी। दोनों के घरों और रिश्तेदारों के यहां पुलिस दबिश दे रही है लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
मॉडल के साथ गोलादीनानाथ में पकड़े गए समीर ने पुलिस को बताया था कि खजुरी का रहने वाला वाजिद मुंबई में प्रोड्यूसर है। वाजिद और मॉडल दोनों पूर्व परिचित थे। वाजिद के ही कहने पर मॉडल मुंबई से बनारस आई थी। यहां आने के बाद मॉडल ने वाजिद एवं राजन पर अपहरण और बलात्कार का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से ही वाजिद और राजन की तलाश की जा रही है। मॉडल को रविवार को मंगेतर की सुपुर्दगी में भेजा गया।