वाराणसी। कौमी एकता दल ने जनपद और महानगर के पदाधिकारियाें की सूची जारी कर दी है। पार्टी नगर निकाय चुनाव में मेयर और सभी नब्बे सीटाें पर प्रत्याशी उतारेगी। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतहर जमाल लारी ने शनिवार को पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
सूची के मुताबिक जनपद पदाधिकारियों में हरिश्चंद्र पटेल को जिलाध्यक्ष, बलराम यादव को महासचिव, मौलाना गुफरान अहमद मजहरी और सैयद तनवीर अली को उपाध्यक्ष, मोहम्मद इरशाद को संगठन मंत्री, यशपाल पटेल, कमलेश यादव, मोख्तार अंसारी और एकलाख फारुकी को सचिव तथा मो. दानिश खां को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार महानगर पदाधिकारियों इम्तेयाज अहमद उर्फ बबलू कुरैशी को अध्यक्ष, जनार्दन यादव को महासचिव, मो. हफीजुद्दीन, तैयब खान, हाजी मो. सलीम, अनस अंसारी, राहुल मिश्रा को उपाध्यक्ष, उबैदुल गफ्फार को संगठन मंत्री, इमरान, अबु वफा, असलम अंसारी, हाजी अब्दुल कयूम, नौसाद अहमद को सचिव और दीपक सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार का 22 घंटे बिजली देने का वादा झूठा साबित हुआ है। मनमाना विद्युत कटौती के कारण बुनकरों के समक्ष रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। इस कहा कि इस मुद्दे पर दस दिन बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं उन्होंने गंगा आंदोलन के लिए बेनियाबाग में होने वाली रैली को समर्थन देने की भी बात कही।