वाराणसी। शहर की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इन पर जगह-जगह बारिश का पानी लगा है। कई स्थानों पर मैनहोल खुले हुए हैं। ऐसे में राहगीरों के साथ कोई हादसा हो तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। यह सवाल उठाया सामाजिक संस्था जागो बनारस की टीम ने। टीम के सदस्यों ने बुधवार को नगर आयुक्त आरपी सिंह के साथ बैठक कर शहर की समस्याओं पर चर्चा की। सदस्यों ने कहा कि खस्ताहाल सड़कों पर किसी के साथ हादसा होगा तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। टीम ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। साथ ही, शहर की बदहाली से संबंधित फोटो और अखबारों की कटिंग भी दी।
संस्था के संयोजक दीपक मधोक ने कहा कि बारिश में कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। शहर के 70 मोहल्लों में दूषित जलापूर्ति हो रही है। लोग जलजनित रोगों के शिकार हो रहे हैं। जलभराव के कारण मच्छरों की भरमार है। फागिंग नहीं की जा रही है। उन्होंने 17 सितंबर से तीन दिसंबर तक के बीच हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेशों की प्रतियां भी नगर आयुक्त को दी। नगर आयुक्त ने समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने जागो बनारस के सदस्यों से सुझाव भी मांगे। इस दौरान सुदामा तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव, रामयश मिश्रा, राकेश जैन आदि मौजूद थे।